Raebareli News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
रायबरेली, सितम्बर 26 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मेरूई गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर से महज कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। युवक की मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के मेरूई गांव के रहने वाले दीपक पासी (28) पुत्र शिवबालक पासी ऑटो चालक था। वह प्रतिदिन स्कूली बच्चों को ऑटो से स्कूल लाने और छोड़ने का काम करता था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव घर के पास पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.