Raebareli News: संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला
रायबरेली, सितम्बर 1 -- Raebareli News: सिंहपुर संवाददाता। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे कनपुरिया मजरे खारा गांव निवासी एक अधेड़ का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से एक किमी दूर जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के पूरे कनपुरिया गांव निवासी भानु प्रताप उम्र लगभग 53 वर्ष सोमवार को लापता थे। परिजनों के द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। काफी खोजबीन के दौरान मंगलवार दोपहर उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से एक किमी दूर पूरे गंगई मजरे रतवालिया मैंझार के जंगल में फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और देखते ही कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.