रायबरेली, नवम्बर 1 -- Raebareli News: बछरावां, संवाददाता। क्षेत्र के उमरपुर गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा चोट के निशान पाए गए हैं । ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में मैं लेकर पूछताछ शुरू की है। इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र के उमरपुर गांव में एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। वह किसी दूसरे गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक वह युवक मोटरसाइकिल से कल उस घर में आया था। और फिर शाम को चला गया ।आज फिर वह उसी घर में आया। पड़ोसियों के मुताबिक घर में रविवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे के आसपास बहुत तेज चीख पुकार मची चीख पुकार से यह प्रतीत हो रहा था कि घर के...