Raebareli News: शिवगढ़ में पिंडौली ड्रेन की सफाई को उतरी जेसीबी कीचड़ में फंसी, काम रुका
रायबरेली, जुलाई 24 -- Raebareli News: शिवगढ़ (रायबरेली) संवाददाता l पिंडौली ड्रेन की सफाई में उतारी गई जेसीबी खुद ही कीचड़ में फंस गई। इससे फसल चौपट होने से प्रभावित किसानों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पोकलैंड मंगवाकर ड्रेन की सफाई कराने की मांग की है। किसानों के उग्र प्रदर्शन से सिंचाई विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए। उन्होंने पोकलैंड से ड्रेन सफाई कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया है। शिवगढ़ थानाक्षेत्र स्थित पिंडौली ड्रेन की सफाई विभाग ने कागजों पर करवा दी, लेकिन ड्रेन में भरी गंदगी ने पहली बारिश में ही इसकी पोल खोल दी। पहली बारिश के बाद जलनिकासी नहीं होने से ड्रेन का पानी आसपास के खेतों में भर गया। इससे सैकड़ों एकड़ फसल चौपट हो गई। गांव बेड़ारू, बंकागढ़ और गूढ़ा के सैकड़ों किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.