रायबरेली, नवम्बर 1 -- Raebareli News: डीह। निगोही गांव के पूर्व प्रधान व प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिंह ने रविवार को लखनऊ स्थित दारुलसफा आवास पर नवनिर्वाचित शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उमेश द्विवेदी को लगातार तीसरी बार शिक्षक विधायक चुने जाने पर बधाई दी। रंजीत सिंह ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही क्षेत्र के शिक्षकों की समस्याओं और उनके हितों को लेकर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...