Raebareli News: शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया
रायबरेली, अगस्त 16 -- Raebareli News: सरेनी संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्तों को तार-तार कर दिया है। पिता का आरोप है कि विद्यालय के अंदर बेटी को व्यायाम शिक्षक ने स्टाफ रूम में घसीट लिया और छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा क्षेत्र के एक इंटर कालेज में कक्षा 10 में पढ़ती है। छात्रा के पिता का आरोप है कि बीती 13 अगस्त को बेटी पानी पीने जा रही थी जैसे ही वह स्टाफ रूम के सामने पहुंची तो रूम में पहले से मौजूद व्यायाम शिक्षक बिंदा प्रसाद पुत्र धुन्नी निवासी ग्राम झोथरा खेड़ा थाना सरेनी दरवाजे के पास आकर छात्रा का हाथ पकड़ लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.