रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोहवा नटकी में शिक्षकों के आपसी विवाद और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस पूरे प्रकरण में जहां एक तरफ प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ वायरल वीडियो को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यहां तैनात शिक्षामित्र रचना सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। रचना सिंह का कहना है कि बीते 15 जुलाई को विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका अनामिका तिवारी और शिक्षक प्रभंजन मिश्रा बिना किसी पूर्व सूचना के स्कूल से नदारद थे। इसी दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और दोनों शिक्षकों को अनुप...