रायबरेली, सितम्बर 19 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। तहसील में डीएम सरनीक कौर ब्रोका व एसपी रवि कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में आई शिकायतों में सात शिकायतों का अधिकारियों की मौजूदगी में डीएम ने निस्तारण कराकर फरियादियों को न्याय दिलाया। वहीं शेष बची शिकायतों का डीएम ने समय से निस्तारण कराएं जाने के बाद प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रही डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: लंबित मांगों को...