रायबरेली, अगस्त 2 -- Raebareli News: ऊंचाहार। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में गो वंशों के शव को दिखया गया है। हालांकि हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन यह क्षेत्र के नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौ शाला का बताया जा रहा है। वीडियो मन को विचलित करने वाला है। वहीं पशु चिकित्सक डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मवेशियों के इलाज में कोई कमी नहीं की जाती है। प्रतिदिन बीमार मवेशी का इलाज किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...