Raebareli News: विवाह रस्म के बाद दोनों बहनें निकली नाबालिग, बारात बैरंग लौटी
रायबरेली, जुलाई 9 -- Raebareli News: डीह संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद वधुओं की विदाई में उस समय रुक गई जब एक ग्रामीण की फोन पर अचानक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वधुओं को नाबालिग बताते हुए दूल्हों समेत बारातियों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले की जांच शुरू की। वधु पक्ष ने लड़कियों के अभिलेख दिए तो दोनों वधुएं नाबालिग मिलीं। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने समझौता करते हुए दहेज का सामान वापस किया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। डीह थानाक्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की बुधवार को हिमाचल प्रदेश से बारात आई थी। रातभर शहनाइयों की गूंज पर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। हिमाचल प्रदेश से आई बारात में रातभर डीजे, नाच-गाना, भोजन और विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। लेकिन एक फोन कॉल ने पूरा घटनाक्रम बदल दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.