रायबरेली, अक्टूबर 8 -- Raebareli News: महाराजगंज। क्षेत्र के खैरा गांव निवासी संजय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती छह अक्टूबर को वह अपनी मां प्रेमा और भाई मुकेश के साथ खेतों में जानवर चरा रहे थे। इसी दौरान रामखेलावन पुत्र रामआसरे, अजय और विजय पुत्र रामखेलावन, अशोक पुत्र प्यारेलाल तथा कुछ अन्य लोगों ने मारापीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...