रायबरेली, अगस्त 7 -- Raebareli News: महराजगंज संवाददाता। क्षेत्र के नवोदय चौराहे पर लाखों की लागत से लगी विधायक निधि की हाईमास्ट लाइट पिछले कई दिनों से बंद है। लाइट के चार हैलोजन बंद होने के कारण सूरज ढलते ही पूरा चौराहा अंधेरा हो जाता है। जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि सिस्टम की लापरवाही यहीं खत्म नहीं होती। लाइट को ठीक कराने के लिए पोल पर जो शिकायत नंबर लिखा गया है, वह भी पूरी तरह बंद आ रहा है। नंबर पर संपर्क न होने से आक्रोशित ग्रामीणों में अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह भी पढ़ें- Raebareli News: विधायक निधि की हाईमास्ट लाइट हुई बंद, चौराहे पर अंधेरा दुकानदार सुरेश यादव और मानस सोनकर ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए बताया कि चौराहे पर अंधेरा होने की वजह से ...