रायबरेली, अगस्त 4 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लालगंज थाना क्षेत्र के कुंडवल गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने विकास भवन में धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। लालगंज पुलिस की कार्यशैली और पीड़ितों के साथ अभद्र व्यवहार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। जिलाधिकारी कार्यालय पर पीड़ित निशा देवी ने बताया कि उनके साथ हुई मारपीट की गयी। उत्पीड़न होने के पंद्रह दिन बाद भी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। जबकि पूरे शरीर में कई स्थानों पर गंभीर चोट हैं साथ ही कपड़े भी फाड दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष राम चंद्र वर्मा ने कहा कि थानाध्यक्ष और सीओ लालगंज का वक्तव्य निंदनीय है। किसी भी घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखने ,घायलों का चिकित्सीय परीक्ष...