Raebareli News: वायरल हेपेटाइटिस की रोकथाम को नियमित प्रशिक्षण आवश्यक: अमिता जैन
रायबरेली, अगस्त 4 -- Raebareli News: राही संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली के सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग ने सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंगलवार को 'वायरल हेपेटाइटिस' विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को हेपेटाइटिस बी और सी की रोकथाम, जांच, उपचार तथा संक्रमण नियंत्रण से जुड़े नवीनतम वैज्ञानिक तथ्यों और दिशा-निर्देशों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सूक्ष्मजीवविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शेफाली गुप्ता के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके बाद एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने उद्घाटन करते हुए कहा कि वायरल हेपेटाइटिस के उन्मूलन के लिए प्रभावी रोकथाम रणनीतियों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों का नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.