Raebareli News: वायरल वीडियो को लेकर दरोगा-सिपाही की जांच के आदेश
रायबरेली, अक्टूबर 29 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। भदोखर थाने में तैनात एक दरोगा और सिपाही से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी रवि कुमार ने दोनों प्रकरणों की जांच के आदेश दिए हैं। जांच सीओ सिटी आशीष निगम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान समाचार पत्र नहीं करता। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भदोखर थाने में तैनात दरोगा की मौजूदगी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकार डांस करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कलाकार दरोगा जी चोरी हो गई' गाने पर थिरक रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.