Raebareli News: लोन नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी
रायबरेली, सितम्बर 9 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण लालगंज विकास खंड क्षेत्र में बहने वाली लोन नदी उफान पर है। झबरा जगतपुर और झाबर हरदो पट्टी गांव के पास लोन नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। पुल के ऊपर से तेज बहाव देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा और पानी का दबाव बना रहा तो कहीं पुल को नुकसान न पहुंच जाए। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण खेतों की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल के ऊपर पानी बहने से किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे खेती-किसानी के कार्यों के साथ ही ग्रामीणों की आवाजाही भी बाधित हो गई है。 यह भी पढ़ें- Kausambi News: रेलिंग विहीन पुल से गुजरने को मजबूर लोगमहत्वपूर्ण पुल और ग्रामीणों की चिंता बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.