Raebareli News: लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक को मिलेगा नया भवन
रायबरेली, सितम्बर 9 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक के जर्जर कार्यालय भवन से अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। शासन ने नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। दो मंजिला भवन पुराने कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन पर बनाया जाएगा। विभाग ने निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में निर्माण खंड-एक का कार्यालय काफी पुराने और जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। बारिश के दौरान कार्यालय के कई कमरों की छत से पानी टपकता है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती है। पानी से बचने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार अपनी मेज-कुर्सियां दूसरी जगह खिसकानी पड़ती हैं। छत और दीवारों का प्लास्टर भी टूटकर गिरता रहता है। इससे कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.