Raebareli News: लालगंज सीएचसी में आठ साल से अल्ट्रासाउंड जांच ठप
रायबरेली, अक्टूबर 12 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था का खामियाजा लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। यहां करीब आठ साल से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा पूरी तरह ठप है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन कमरे के एक कोने में धूल फांक रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर सके हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भटकना पड़ता है। सरकारी अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे गंभीर स्थिति गर्भवती महिलाओं की है। लालगंज सीएचसी में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान जरूरी अल्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.