रायबरेली, अक्टूबर 30 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर से लापता हुई बैसवारा इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा रुचि सोनी (16) की उसके पूर्व प्रेमी ने हत्या की थी। मृतका की सहेली के इशारे पर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो उसने हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सूखी नहर के किनारे झाड़ियों से छात्रा का कंकाल और हत्या में प्रयुक्त चाकू-दुपट्टा बरामद कर लिया है। कपड़ों और चप्पलों से परिजनों ने छात्रा की पहचान की है। आरोपी इस बात से नाराज था कि ब्रेकअप के बाद भी छात्रा आठ-दस अन्य लड़कों से बातचीत करती थी। उसे रुचि का दूसरे युवकों से बात करना नागवार गुजरता था। खीरो थाना क्षेत्र के नंदाखेड़ा गांव निवासी राजेश सोनी गुजरात में रहकर काम करते हैं। उनकी पत्नी गीता सोनी अपने परिवार के...