रायबरेली, अक्टूबर 14 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लालगंज क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें बाइक सवार एक दंपति और दूसरी बाइक पर बैठी महिला शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दंपति और महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहली घटना लालगंज-सेमरी मार्ग पर मुबारकपुर गांव के पास हुई। खीरों थाना क्षेत्र के सकतपुर बरिगांव मजरे जोगापुर निवासी सचिन अवस्थी (45) अपनी पत्नी अनुपमा अवस्थी के साथ बाइक से लालगंज कस्बे में इलाज कराने आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाय...