रायबरेली, सितम्बर 24 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लालगंज कस्बे में रोडवेज बस यात्रियों की सुविधा के लिए लालगंज बस अड्डे के जीर्णोद्धार पर परिवहन निगम लाखों रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन इसका लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। भवन की मरम्मत से लेकर बाउंड्रीवाल के रंग-रोगन तक का काम पूरा हुए छह महीने से अधिक समय बीत चुका है। इसके बावजूद बस अड्डे पर बसों की आवाजाही नहीं होने से यहां सन्नाटा पसरा है। मुख्यालय से मिले बजट को खर्च करने के बाद भी परिवहन निगम बसों का संचालन बस अड्डे से शुरू नहीं करा सका। लालगंज कस्बे से करीब तीन सौ मीटर दूर बाईपास से रोडवेज बसें गुजर रही हैं। ऐसे में बस पकड़ने के लिए यात्रियों को मुख्य मार्ग या बाईपास के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ह...