रायबरेली, अगस्त 9 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी शहर में नहीं उजाला नहीं फैल पाया है। हाल ये है कि कहीं हाई मास्क लाइट खराब है तो कहीं मरम्मत नहीं हो पा रही है। लोगों की शिकायतों के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। नगर पालिका क्षेत्र के देवानंदपुर , हर्ष नगर और तुलसी नगर,महिला थाना आदि के पास कई स्थानो में सड़कों के अंधेरे में डूबे रहने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि शहर में महिला थाने वाली सड़क में कई लाइटें लगी थी इनको ठीक कराने के लिए पोल से हटाया तो गया लें दोबारा लगाया नहीं गया हैं। इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है。

सड़क पर अंधेरा जिले की प्रमुख सड़कों में जो लाइट लगी हुई है उनमें से लगभग 60 प्रतिशत सही काम नहीं कर रही हैं। इनमें गोरा बाजार ,रतापुर आदि स्थानों पर रात में अंधे...