Raebareli News: रोडवेज बस और स्कार्पियो में आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल
रायबरेली, अक्टूबर 27 -- Raebareli News: सतांव, संवाददाता। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में लालगंज-रायबरेली मार्ग पर आधारशिला कॉलेज मोड़ के पास मंगलवार शाम रोडवेज बस और स्कार्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कार्पियो चालक घायल हो गया, जबकि सड़क से गुजर रही स्कूटी सवार महिला भी वाहन की चपेट में आकर मामूली रूप से चोटिल हो गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक, लालगंज थाना क्षेत्र के बरस गांव निवासी दीपक यादव मंगलवार शाम करीब छह बजे स्कार्पियो से रायबरेली से लौट रहे थे। वह जैसे ही लालगंज-रायबरेली मार्ग पर आधारशिला कॉलेज मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं सराय दिगोसा निवासी प्रीति सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.