Raebareli News: रेस्टोरेंट की बिरयानी में निकले कीड़े, वीडियो वायरल
रायबरेली, अक्टूबर 8 -- Raebareli News: हरचंदपुर संवाददाता। थाना क्षेत्र से खाद्य पदार्थों में मिलावट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नामी रेस्टोरेंट की बिरयानी में कीड़े मिलने का आरोप लगा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्राहकों में भारी आक्रोश है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार हरचंदपुर के रहने वाले सौरभ सिंह ने एक रेस्टोरेंट से बिरयानी खरीदी थी। आरोप है कि प्लेट खोलने पर उसमें कीड़े रेंगते हुए मिले। विरोध करने पर स्टाफ ने तुरंत प्लेट हटाकर मामले को दबाने की कोशिश की। पीड़ित युवक ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच और रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.