Raebareli News: रेल कर्मचारियों से सेल्फ अप्रेजल समय पर भरने की अपील
रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: रेलकोच संवाददाता। मॉडर्न कोच फैक्ट्री, लालगंज के कार्मिक विभाग ने सभी रेल कर्मचारियों से वित्तीय वर्ष 2025-26 का सेल्फ अप्रेजल (वार्षिक कार्य मूल्यांकन) समय पर भरने की अपील की है। जारी सूचना के अनुसार, जिन कर्मचारियों की पदोन्नति, एमएसीपी अथवा सेवा उन्नयन का मामला लंबित है, उनके लिए केवल पोर्टल पर भरा गया सेल्फ अप्रेजल ही मान्य होगा। इसकी कागजी प्रति स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्मिक विभाग ने कर्मचारियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपना सेल्फ अप्रेजल पूरा करने का आग्रह किया है, ताकि पदोन्नति और अन्य सेवा लाभों के निस्तारण में किसी प्रकार की देरी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.