रायबरेली, अगस्त 4 -- Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। कस्बे में स्थित रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक पर सोमवार को अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। फाटक बंद होने से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के ऊचाहार-सलोन मार्ग से जोड़ता है। साथ ही एनटीपीसी संयंत्र जाने वाले कर्मचारियों, भारी वाहनों और दैनिक यात्रियों के लिए भी यही सबसे प्रमुख रास्ता है। मार्ग बंद होने से न केवल स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हुआ है, बल्कि एनटीपीसी जाने वाले वाहनों के पहिए भी थम गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समस्या को जल्द से...