रायबरेली, अक्टूबर 25 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर चल रही कयासबाजी की तपिश राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली तक पहुंच गई है। शहर के कई चौराहों पर लगी होर्डिंग्स में 'दो सौ सीट पर हक हमारा' और 'यूपी को राहुल गांधी पर भरोसा' लिखा है। हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि सीटों को लेकर फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। कांग्रेस और सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताया है, जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए इसके लिए सपा-कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस और सपा के जिलाध्यक्षों ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए जिला प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- हम तो 25 से ज्यादा नहीं देते...कांग्रेस के 200 सीटों पर हक है हमारा वाले पोस्टर पर बोले बृजभूषण वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपों को खारिज करत...