रायबरेली, अक्टूबर 6 -- Raebareli News: शिवगढ़, संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में मारपीट के बाद निलंबित किए गए छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, ऐनवक्त पर पहुंचे परिजनों ने उसे बचा लिया। घटना की जानकारी से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। विद्यालय के पदेन अध्यक्ष एसडीएम ने मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अछई गांव निवासी रेवती रमण सिंह ने एसडीएम महाराजगंज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका बेटा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में 11वीं का छात्र है। आरोप है कि 16 सितंबर को कक्षा के कुछ छात्रों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिजन का आरोप है कि घटना की शिकायत के बा...