Raebareli News: रायबरेली जिले में एक और थाने के विस्तार की तैयारियां शुरू
रायबरेली, अगस्त 13 -- Raebareli News: रायबरेली। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में जल्द ही एक और कदम उठ सकता है। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र की अटौरा पुलिस चौकी को थाना बनाए जाने का प्रस्ताव पुलिस विभाग की ओर से पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। शासन से अनुमति और बजट की स्वीकृति मिलने के बाद इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने की तैयारी है। अटौरा में नया थाना बनने से जिले में एक थाना और बढ़ जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। जिले में वर्तमान समय में महिला थाना समेत जिले में कुल 21 थाने हैं। अटौरा पुलिस चौकी को थाना बनाए जाने के बाद यह संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। इसमें खास बात यह है कि नए थाने के लिए प्रशासन की ओर से जमीन भी करीब-करीब चिन्हित की जा चुकी है। ऐसे में शासन की मंजूरी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.