Raebareli News: रायबरेली की बसें दुरुस्त, दूसरे डिपो की खटारा बसें बढ़ा रहीं यात्रियों की मुश्किलें
रायबरेली, नवम्बर 20 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। सर्दी का मौसम शुरू होते ही रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बसों की खिड़कियों से आती ठंडी हवा और जर्जर सीटों पर बैठकर सफर करना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इसमें खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। रायबरेली बस स्टेशन से होकर गुजरने वाली अमेठी और प्रतापगढ़ के साथ जौनपुर समेत अन्य डिपो की कई पुरानी बसों की हालत खराब होने से यात्रियों को मजबूरी में इन्हीं बसों से सफर करना पड़ता है। कानपुर और दिल्ली जैसे लंबी दूरी के मार्गों पर भी यात्रियों को बसों की स्थिति को लेकर शिकायतें रहती हैं। हालांकि रायबरेली डिपो की बसों की स्थिति दूसरे डिपो की बसों से बेहतर बताई जा रही है। डिपो की अधिकांश बसों का मेंटेनें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.