रायबरेली, जुलाई 10 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र स्थित एम्स (AIIMS) में तैनात एक अस्पताल अटेंडेंट पर ड्यूटी के बाद घर लौटते समय दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने थार गाड़ी में सवार होकर आए और पीड़ित को घेरकर लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इस घटना के बाद एम्स कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित प्रशांत शर्मा एम्स की न्यूरोसर्जरी ओपीडी में अस्पताल अटेंडेंट के पद पर तैनात हैं। प्रशांत का आरोप है कि दिन में इलाज के लिए आए एक मरीज के तीमारदार के साथ नंबर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय तीमारदार ने उन्हें बाहर देख लेने की धमकी दी थी।

घटना का विवरण गुरुवार देर शाम जब प्रशांत अपनी ड्यूटी समाप्त करके एम्स परिसर से बाहर निकले, तो पहले से घात लगाए बैठे 6-7 ...