Raebareli News: रामलीला मेले में जलपरी सर्कस के टिकट को लेकर दो पक्षों में मारपीट
रायबरेली, अक्टूबर 27 -- Raebareli News: परसदेपुर संवाददाता। नसीराबाद थानाक्षेत्र के नगर पंचायत परसदेपुर में आयोजित दशहरा रामलीला मेले में जलपरी सर्कस के टिकट को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और जमकर हंगामा हुआ। मेले में हुई घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद बढ़ता देख मेला कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को परसदेपुर चौकी ले गई, जहां आपसी समझौते के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, दशहरा मेले में जलपरी सर्कस के प्रवेश टिकट को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान मारपीट और हंगामे से मेले में हलचल मच गई। घटना की सूचना मिलने पर मेला कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.