Raebareli News: रात में बिजली न मिलने से ग्रामीणों ने किया अटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र का घेराव
रायबरेली, अगस्त 5 -- Raebareli News: सतांव संवाददाता। पूरे महिपत गांव में रात की विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इसे लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण अटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। गांव निवासी अमित वर्मा, उमानाथ, दया शंकर, सीताराम, राजेश कुमार, हरिशंकर, जय शंकर, भोला का आरोप था कि पिछले सप्ताह तक रात में विद्युत आपूर्ति हो रही थी, लेकिन सोमवार की रात गांव की बिजली काट दी गई। गर्मी और उमस के कारण बच्चे, बुजुर्ग और मरीज परेशान हो गए। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। अवर अभियंता संजय भारती ने बताया कि रोस्टिंग के हिसाब से दिन में नलकूप की आपूर्ति चालू हुई थी। ग्रामीण नई लाइन बनाने का विरोध कर रहे हैं। फिलहाल उनकी आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.