Raebareli News: रक्षाबंधन कार्यक्रम में 751 महिलाओं ने अतुल सिंह को बांधी राखी
रायबरेली, सितम्बर 22 -- Raebareli News: रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के गौरा में कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 751 माताओं-बहनों ने अतुल सिंह को राखी बांधी। इस दौरान उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई भेंट की गई। अतुल सिंह ने कहा कि भारी बारिश के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं हो सका था, जिसे अब आयोजित किया गया है। उन्होंने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति समेत स्थानीय समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.