Raebareli News: युवती पर एसिड फेंकने की धमकी दी
रायबरेली, जुलाई 19 -- Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ एक युवक अश्लील हरकतें करने लगा। युवती के द्वारा विरोध किया तो युवक ने उस पर एसिड फेंकने की धमकी दी। पीड़िता के द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने शोहदे के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि बीते शनिवार को वह गांव में एक खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव जसौली का एक युवक आया और गाली-गलौज करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। युवती का आरोप है कि जब उसने इस बात पर विरोध जाहिर किया तो युवक ने चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक कई बार इसके पूर्व में भी शाहदें के द्वारा उसे धमकी दी जा चुकी है। रविवार को युवती ने पुलिस को तहरीर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.