रायबरेली, सितम्बर 26 -- Raebareli News: डीह संवाददाता। थाना क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे सिरसी गांव के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे सिरसी गांव के रहने वाले 22 वर्षीय विकास वर्मा पुत्र लल्लन बीते शुक्रवार की देर रात घर के अंदर कमरे में जाकर गमछे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की वजह स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...