रायबरेली, अगस्त 31 -- Raebareli News: ऊंचाहार। नगर के बस स्टॉप स्थित लाइफ केयर मेडिको मेडिकल स्टोर पर सोमवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमके यादव ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान प्रोटीन पाउडर के चार डिब्बे संदिग्ध मिले, जिन्हें सैंपल के तौर पर सील कर राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। मेडिकल संचालक मोहम्मद शाहरुख को नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...