रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। रायबरेली-फतेहपुर मार्ग पर स्थित डलमऊ कस्बे के मुराई बाग इलाके में शनिवार को सड़क की बदहाल स्थिति के कारण करीब आठ घंटे तक भीषण महाजाम लगा रहा। सुबह लगभग छह बजे से सड़क पर बने गहरे गड्ढों में भारी वाहन फंसने लगे, जिसके बाद देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण उमस और गर्मी के बीच हजारों राहगीरों, ट्रक चालकों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर होना पड़ा। जाम का असर केवल मुराई बाग तक सीमित नहीं रहा। लालगंज रोड के कनहा चौराहे से मुराई बाग, रायबरेली रोड के चौदह मील से मुराई बाग रेलवे क्रॉसिंग, सलोन रोड के कंधरपुर रेलवे क्रॉसिंग से मुराई बाग सलोन तिराहा, मुराई बाग से बरारा बुजुर्ग चौराहा और मकनपुर रोड से हुसैनगंज तक यातायात पूरी तरह प्रभावित...