रायबरेली, अगस्त 16 -- Raebareli News: महाराजगंज। चंदापुर क्षेत्र के दौतरा गांव में सरवन व राम अचल के मध्य लकड़ी का पोल गाड़कर बिजली का बल्ब लगाने को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में पूजा, रामलली, महेश, सरवन, बाबूलाल, राम अचल, अवनीश घायल हो गए। चंदापुर थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया घटना की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...