रायबरेली, जुलाई 19 -- Raebareli News: तिलोई, संवाददाता। तिलोई सेमरौता मार्ग पर साझिया खेर के निकट शनिवार रात बदमाशों ने एक समोसा बनाने वालेेकारीगर को मारपीटा। बदमाशों ने उसकी बाइक व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना लेकिन इसके बाद भी बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के गोड़खरा मजरे सतगवां निवासी रज्जन मिश्र तिलोई बस अड्डा के निकट वीरेंद्र समोसा नमकीन की दुकान पर समोसा बनाने का कार्य करते हैं। शनिवार की रात सवा नौ बजे लगभग वह अपनी टीवीएस बाइक से घर के लिए निकले, जैसे ही सझिया खेर गांव को जाने वाले मोड़ पर पहुंचे वैसे ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछे से आए और हाथ में लिए डंडे से वार कर दिया। रज्जन मिश्र बाइक से नीचे गिर गए। बदमाश मोबाइल और बाइक लेकर सेमरौता की ओर निकल भागे। अपने दूसरे फोन से पीड़ित ने 112 क...