Raebareli News: मामूली विवाद के बाद हैवान बना बड़ा भाई, ईंट से कूचकर छोटे की हत्या
रायबरेली, सितम्बर 2 -- Raebareli News: हरचंदपुर (रायबरेली)। थानाक्षेत्र के चौपुला गांव में मंगलवार को मामूली विवाद के बाद बड़े ने छोटे भाई की ईंटों से सिर कूचकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने छोटे भाई को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एम्स रेफर कर दिया। एम्स जाते समय छोटे भाई की रास्ते में मौत हो गई। हरचंदपुर थानाक्षेत्र के चौपुला गांव में पारिवारिक विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी रवि कुमार (31) एक निजी विद्यालय बस का हेल्पर है। मंगलवार को उसकी अपने बड़े भाई से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी में बड़ा भाई इतना नाराज हो गया कि वह रास्ते में घात लगाकर बैठ गया। शाम को छोटा भाई किसी काम से गांव के बाहर जा रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.