रायबरेली, नवम्बर 2 -- Raebareli News: ऊंचाहार (रायबरेली)। मधुमक्खियों के हमले से माता पिता व बेटा समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का सीएचसी में इलाज किया गया है। क्षेत्र के कल्याणी गांव निवासी पिंटू उम्र करीब 30वर्ष दरवाजे पर लगे नल पर स्नान कर रहा था। तभी बगल में नीम के पेड़ में लगा मधुमक्खियों के छते में किसी चिड़िया ने चोंच मार दिया। जिससे आक्रोशित होकर नहा रहे युवक पर हमला कर दिया। जिससे वहां पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद पिता धनराज उम्र 60वर्ष माता शिव कली 55वर्ष दौड़कर मधुमक्खियों से घिरे पुत्र को बचाने का प्रयास किया तो मधुमक्खी उनके ऊपर भी हमला बोल दिया। बाद में चीख पुकार पर पड़ोसियों ने आग जलाकर धुआं सुलगाने के बाद तीनों लोगों की जान बचाई और सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां पर पिता पुत्र का चिकित्सकों ने इलाज किया है। सीएचसी अधी...