Raebareli News: महिला से अभद्रता के आरोप में डॉक्टर मुख्यालय सम्बद्ध
रायबरेली, सितम्बर 29 -- Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला रविवार को सीएचसी में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आई थी। इसी दौरान महिला से यहां तैनात डॉक्टर ने अभद्रता की थी। इसकी शिकायत सीएमओ से की गई तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर के खिलाफ जांच कराई और उक्त डॉक्टर को मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया। विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद महकमें में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के पूरे तिवराईन मजरे पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी श्वेता पांडेय को बिल्ली ने काट लिया था। रविवार को वह अपने पति अजीत पाण्डेय के साथ सीएचसी में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आई थी। जहां पर आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला का इलाज करने के बजाय उससे अभद्रता करनी शुरू कर दी और बीच बचाव करने पर पति से भी हाथापाई का प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.