Raebareli News: महिलाओं की समस्याओं का किया जाए त्वरित निस्तारण : पूनम द्विवेदी
रायबरेली, जुलाई 25 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने लालगंज ब्लाक सभागार में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। चौपाल में महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। इसके साथ ही उनके अधिकारों के प्रति उनको जागरूक किया गया। महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य महिला आयोग निरंतर कार्य कर रहा है। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह तथा महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में तत्काल सम्बंधित विभागों एवं प्रशासन को सूचित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- महिला उत्पीड़न की शिकायतें सबसे अधिक, 10 दिन में निस्तारण के निर्देश ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.