रायबरेली, अगस्त 2 -- Raebareli News: श्रावस्ती संवाददाता। श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम जमुनहा-बहराइच मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी तीन वर्षीय मासूम बेटी घायल हो गए। घर लौटते समय उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए एक आवारा मवेशी से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया, जबकि उसकी पत्नी और बेटी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर में किया गया। जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा रमवांपुर निवासी अखिलेश कुमार (26), पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा, शनिवार को अपनी पत्नी रेखा (24) और तीन वर्षीय पुत्री सौम्या के साथ पत्नी के मायके जानकीनगर गए थे। देर शाम पारिवारिक मुलाकात के ...