Raebareli News: मवेशी को बचाने में फिसली बाइक, चार घायल
रायबरेली, जुलाई 28 -- Raebareli News: हरचंदपुर। मंगलवार को प्यारेपुर चौराहे के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दरीबा गांव निवासी अखिलेश (26), गिरिजा शंकर, कुसुम, रितिका और मौसी रामकली घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामकली को रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मवेशी को बचाने के दौरान बाइक फिसलने से हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.