रायबरेली, नवम्बर 14 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ अमिता जैन के नेतृत्व में पीएमआर विभाग द्वारा आम जनता को मधुमेह जनित पैरों की जटिलताओं एवं उनकी रोकथाम के प्रति विशेष जन-जागरूकता संदेश दिया। मधुमेह के कारण पैरों की नसों एवं रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इससे पैरों में संवेदना की कमी विकृति एवं घाव होने का खतरा बढ़ जाता है। समय पर पहचान एवं उचित उपचार न मिलने पर ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं तथा कुछ मामलों में पैर काटने तक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मधुमेह के कारण पैरों की नसों एवं रक्त वाहिकाओं पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से पैरों में संवेदना की कमी, रक्त संचार में बाधा, विकृति, छाले एवं घाव होने की संभावना बढ़ जाती है। मधुमेह से संबंधित पैरों की इन समस्याओं ...