रायबरेली, जुलाई 12 -- Raebareli News: शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक रविवार सुबह घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था। देर शाम तक युवक के वापस घर ना पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की, तो पास में स्थिति तालाब में युवक का शव उतराता मिला। क्षेत्र के रघुनाथ खेड़ा मजरे असहन जगतपुर गांव के रहने वाले अर्जुन पासी (21) पुत्र देवतादीन पासी रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने जा रहा है। देर शाम तक युवक के घर वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। यह भी पढ़ें- गेतलसूद डैम में नहाने के दौरान बरियातू के युवक की डूबकर मौत खोजबीन के दौरान घर से करीब आठ सौ मीटर दूर स्थित तालाब में अर्जुन का शव पानी में उतराता मिला। यह देखकर स्वजनो में चीख-पुकार मच गई। सूचन...