Raebareli News: मंदिर से घंटा समेत हजारों का माल चोरी
रायबरेली, जुलाई 10 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने मंदिर में पुजा करने गया तो मंदिर की हालत देखने के बाद उसके होश उड़ गए। मंदिर का घंटा व डेढ़ सौ ग्राम चांदी का सामान गायब मिले। इस पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के पूरे लोक मजरे खरौली स्थित मौजी बाबा आश्रम कटरी कुटी अरैनी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर से दो घंटे और प्रतिमा से करीब डेढ़ सौ ग्राम चांदी का सामाना पार कर दिया। सुबह ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार पूजा-पाठ करने के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार पुत्र राम सुमेर ने बताया कि रात में मंदिर पर कोई पुजारी नहीं रहता है और न ही मंदिर में ताला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.