रायबरेली, अक्टूबर 14 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर मजरे कटघर गांव में मंगलवार रात मंदिर में आरती में शामिल होकर घर लौट रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चतुर्भुजपुर मजरे कटघर निवासी अमरदीप गौतम (40) पुत्र हरिहर गांव में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार रात वह गांव के मंदिर में आरती में शामिल होने गया था। आशंका है कि मंदिर से घर लौटते समय रास्ते में किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार...